न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा हैं। इससे राज्य में हड़कंप मच गया हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक बिहार में अब तक 2105 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जो बिहार के लोगों के लिए खतरनाक हैं।
आपको बता दें की बिहार में आज 118 नए कोरोना केस मिले हैं। जिससे यहां संख्या बढ़कर 2105 पर पहुंच गई है। इससे राज्य में हाहाकार मच गया हैं। कोरोना के इस संक्रमण में प्रतिदिन तेजी के साथ इजाफा हो रहा हैं। जिसके कारण नीतीश सरकार की चिंता बढ़ गयी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जिन इलाकों में कोरोना मरीज मिले हैं उन इलाकों को सील कर दिया गया हैं। साथ ही साथ सरकार कोरोना के इस चेन को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रही हैं। लेकिन सरकार को इसमें सफलता नहीं मिल रही हैं और प्रतिदिन कोरोना का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ता जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment