न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षकों की कमी को देखते हुए रिटायर हुए शिक्षक को हाई स्कूल में बहाल किया जा सकता हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग तैयार प्रस्ताव को जल्द ही पहले वित्त और उसके बाद राज्य मंत्रिमंडल को भेजेगा। अगर इसपर मंजूरी मिल जाती हैं तो जल्द ही बिहार में रिटायर हुए शिक्षकों को पुनः बहाल किया जायेगा।
आपको बता दें की बिहार में शिक्षा विभाग ने 30 हजार पदों पर छठे चरण का नियोजन आरंभ कर रखा था, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिलहाल नियुक्ति पर रोक लग गयी है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बिहार में 3305 ऐसी पंचायतें हैं जहां पहली बार 9वीं कक्षा की पढ़ाई होनी है। आदर्श स्थिति के मुताबिक 9वीं की पढ़ाई संचालित करने के लिए एक स्कूल में कम से कम छह शिक्षक चाहिए। गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी और द्वितीय भाषा में एक-एक शिक्षक। इन्ही जगहों पर रिटायर हुए शिक्षकों को बहाल करने की योजना बनाई गयी हैं। इन शिक्षकों को कितना वेतन दिया जायेगा इसके लिए अभी कोई सुचना नहीं दी गयी हैं।
लॉकडाउन खत्म होने के बाद नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं और बिहार में 30 हजार शिक्षकों के साथ साथ रिटायर हुए शिक्षकों को भी बहाल किया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment