न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस का हाहाकार पूरे देश में मचा हुआ हैं। इस वायरस से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच दिल्ली से ये खबर आ रही हैं की वहां एक ही बिल्डिंग में रहने वाले 41 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
यह पूरा मामला दिल्ली के कापासेड़ा का हैं। आपको बता दें की घनी आबादी का इलाका देखते हुए प्रशासन ने 19 अप्रैल को इलाके को सील करने के आदेश दे दिए थे. ताकि इस इलाके में कोरोना वायरस का चेन ना बन जाएं।
इसके बाद यहां के 95 लोगों के सैंपल 20 अप्रैल को और 80 लोगों के सैंपल 21 अप्रैल को लिए गए और यह सैम्पल नोएडा की NIB लैब में भेजे गए. जिसके बाद इन इलाकों में हड़कंप मच गया। यहां के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment