न्यूज डेस्क: पिछले कुछ दिनों से भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा हैं। धीरे धीरे ये तनाव युद्ध में भी बदल सकता हैं। क्यों की चीन ने बॉर्डर पर सेना बढ़ाई हैं। इस सेना को जवाब देने के इंडियन आर्मी भी पूरी तरह से तैयार हैं।
सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना के तनातनी के बीच चीनी सेना ने गैलवान घाटी में अपनी उपस्थिति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। पिछले दो हफ्ते में 100 नए टेंट खड़े किए हैं और बंकरों के निर्माण के भारी उपकरण भेजे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने भी स्पष्ट किया है कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की चीनी घुसपैठ की अनुमति नहीं देंगे और उन क्षेत्रों में गश्त को और भी मजबूत करेंगे। साथ ही साथ चीन को उसके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।
भारतीय सेना ने भी अपने क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सेना तैनात कर दी है। ताकि चीन का जवाब दिया जा सके। मिली जानकारी के अनुसार चीन हर साल भारतीय सेना से इस तरह उलझता हैं और उसे मुंह की खानी पड़ती हैं।

0 comments:
Post a Comment