न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी की इस दौर में अमेरिका को सबसे ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा हैं। इसके लिए अमेरिका सिर्फ और सिर्फ चीन को जिम्मेदार मानता हैं। अमेरिका का कहना है की चीन ने जानबूझकर कोरोना वायरस को फैलाया हैं इसलिए उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा।
मीडिया रिपोट के अनुसार अमेरिका बड़े युद्ध की तैयारी कर रहा हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका ने सुपर डुपर मिसाइल बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद उसने एक लेजर हथियार का टेस्ट भी किया हैं। इससे चीन की टेंशन बढ़ गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले अपने एयर बेस पर अमेरिकी वायु सेना ने अपने फाइटर जेट के साथ एलिफेंट वॉक किया था। जिससे चीन की चिंता बढ़ गयी हैं। क्यों की अमेरिकी वायु सेना जब युद्ध के लिया तैयार होती हैं तब वो इस तरह के वॉक करती हैं।
अभी वर्तमान समय में अमेरिका और चीन के बीच कोरोना वायरस को लेकर साउथ चाइना सी में तनाव उत्पन हो गया हैं। दोनों देश की सेनाएं आमने सामने हैं। इससे ऐसा माना जा रहा हैं की कहीं अमेरिका चीन पर सैन्य कारवाई ना कर दें।

0 comments:
Post a Comment