न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलाकर चीन सुपरपावर बनने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वो अब अपने ही जाल में फसता नजर आ रहा हैं। दुनिया भारत के देश चीन पर कोरोना फैलाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं भारत और अमेरिका चीन को घेरने की प्लानिंग शुरू कर दिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका ताइवान को 18 करोड़ डॉलर के टॉरपोडो बेचेगा तो वहीं WHO में भारत ताइवान का समर्थन देकर चीन को बड़ा झटका दे सकता हैं। इससे चीन की परेशानी दोगुनी हो सकती हैं। साथ ही साथ चीन की मनसा पर पानी फिर सकती हैं।
अमेरिका ने चीन पर आर्थिक प्रतिबंध लगाना भी शुरू कर दिया हैं। उसने चीन से अरबों डॉलर का निवेश वापस ले लिया हैं। जिससे चीन की आर्थिक स्थिति खराब हैं। कोरोना के इस काल में जर्मनी, जापान और अमेरिका की कंपनियां चीन छोड़कर भारत में अपना यूनिट लगा रही हैं। कई सारी कंपनियां भारत सरकार से संपर्क कर रही हैं। जिससे चीन को बौखलाहट बढ़ गई हैं।
भारत ने अपने FDI के नियमों में बदलाव करने चीन के खिलाफ सख्ती दिखाई हैं। अब कोई चीनी कंपनी बिना सरकार के इजाजत के भारत में निवेश नहीं कर सकती हैं। इससे चीन को काफी नुकसान हो सकता हैं। क्यों की भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार हैं।

0 comments:
Post a Comment