न्यूज डेस्क: बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने बताया की रबी फसल 2020 के फरवरी माह में असमय वर्षा/आंधी/ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलों में क्षति हुई है सिर्फ उनकी किसानों को बिहार कृषि इनपुट अनुदान का लाभ प्राप्त होगा। ये किसान इसका लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद, भागलपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, कैमूर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और वैशाली के किसानों को बिहार कृषि इनपुट अनुदान का लाभ मिलेगा। इसके तहत असिंचित फसल क्षेत्र के लिए 6,800 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान दिया जायेगा। जबकि सिंचित क्षेत्र के लिए किसानों को 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
अगर आप इन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप बिहार सरकार ऑफिसियल वेबसाइट www.krishi.bih.nic.in पर और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। साथ ही साथ मांगे गए डिटेल्स को भरे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई हैं। इसलिए आप इस तारीख तक आवेदन को पूर्ण करें। आपको इसका लाभ प्राप्त होगा।

0 comments:
Post a Comment