न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार सरकार की नौकरी करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार सरकार सभी सरकारी कर्मियों को लॉकडाउन का भी पैसा देगी और किसी की कर्मी का वेतन नहीं काटेगी। इसके लिए सरकार ने सभी कार्यालय को सूचित भी कर दिया हैं।
आपको बता दें की बिहार के वैसे कर्मी, जो विधिवत मुख्यालय छोड़ने की अनुमति लेकर अथवा अवकाश स्वीकृत करा कर लाॅकडाउन से पहले बाहर गए और अचानक लाॅकडाउन की घोषणा के कारण सामान्य परिवहन का साधन नहीं मिलने से अगर मुख्यालय में उपस्थित नहीं हो सके, तो उन्हें भी पूरा वेतन दिया जाएगा।
आपको बता दें की महामारी कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च, 2020 से पुरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया था। ये लॉकडाउन पहले 3 मई तक था। जिसे बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया हैं। जिसकी वजह से बहुत से कर्मी ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं।
बिहार सरकार ने उन कर्मियों को कहा हैं की आप किसी भी बात की चिंता ना करें। सरकार आपको लॉकडाउन का पूरा पैसा देगी। किसी भी कर्मी के वेतन को नहीं काटा जाएगा। जो कर्मी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। उन्हें भी उपस्थित माना जाएगा।

0 comments:
Post a Comment