बिहार के इन 5 जिलों को सील करने का आदेश, नहीं खुलेगी दुकाने

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस का संकट बिहार में बढ़ता जा रहा हैं। यहां प्रतिदिन कोरोना के कई मरीज मिल रहे हैं। जिससे सरकार की नींद उड़ गयी हैं। केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाने का आदेश दिया हैं। 
आपको बता दें की बिहार के वैसे जिले जो रेड जोन में हैं। उन जिलों को सील करने का आदेश दिया गया हैं। 17 मई तक बिहार के मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्‍सर व गया शहर की सीमाएं सील रहेगी तथा बिना इजाजत के यहां लोगों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। क्यों की ये सभी जिले रेड जोन में आते हैं। 

इन जिलों में लॉकडाउन का पालन पहले की तरह होता रहेगा, यहां दुकाने भी बंद रहेगी। वहीं बिहार के वैसे जिले जो ग्रीन जोन में हैं सरकार उन जिलों में थोड़ी बहुत छूट दे सकती हैं। लेकिन अगर इन जिलों में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलता हैं तो यहां भी छूट देना बंद कर दिया जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment