न्यूज डेस्क: जो लोग बिहार में नौकरी करने के लिए बीपीएससी बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर हैं क्यों BPSC ने आवेदन की तिथि को बढ़ा दी हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 15 जून 2020
आवेदन की प्रक्रिया।
इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास लॉ में ग्रेजुएशन होनी चाहिए।
आयु सीमा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए (महिलाओं समेत) और अनारक्षित श्रेणी की महिलाओं के लिए आयु की अधिकतम सीमा 40 वर्ष रखी गई है।
पदों की संख्या।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस बार बिहार बीपीएससी न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2020 के जरिए 221 भर्तियां निकाली गई हैं।

0 comments:
Post a Comment