न्यूज डेस्क: कोरोना संकट को देखते हुए देश में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया हैं। इस लॉकडाउन में पहले रेल यात्रा के बाद 25 मई से हवाई यात्रा की शुरुआत हो रही हैं। इस यात्रा के दौरान कई सारे नियम बनाये गए हैं। जिन नियमों के में सभी यात्रियों को जानना जरूर हैं ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना करना ना पढ़ें।
मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से आने वाले यात्रियों के लिए 7 दिन सरकार के क्वारंटीन सेंटर और उसके बाद घर में क्वारंटीन का नियम लागू करने की घोषणा की है।
इतना ही नहीं अन्य राज्यों से लौटने वाले यात्रियों को 14 दिनों के लिए घर भी क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बारे में सभी यात्रियों को पूरी जानकारी होनी चाहिए। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दूसरे राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों को भी क्वारंटीन किया जायेगा।
आपको बता दें की केरल सरकार ने भी कहा है कि राज्य में विमान से आने वाले यात्रियों को 14 दिनों के लिए घर में क्वारंटीन किया जाएगा। वहीं केंद्रशासित प्रदेश कश्मीर में भी विमान यात्रियों को क्वारंटीन किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment