न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना का बढ़ता संचार देश के लिए एक चिंता का विषय बनता जा रहा हैं। लॉकडाउन के बाबजूद भारत में कोरोना अपना पैर पसार रहा हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की मयूर विहार फेज-3 में स्थित CRPF 31वीं बटालियन के 122 सदस्य कोरोना पॉजिटिव हैं. जबकि अभी 150 जवानों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. इससे हड़कंप मचा हुआ हैं। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और किसी भी व्यक्ति को आने जाने पर रोक लगा दी गई हैं
CRPF के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को जानकारी दी है कि कुल 273 जवानों के सैंपल लिए गए थे. इनमें से 122 जवान टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. इन सभी संक्रमित जवानों का इलाज कराया जा रहा हैं। आपको बता दें की इससे पहले भी देश में कई पुलिस वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37336 हो गई है. इनमें 26167 एक्टिव केस हैं. कोरोना से देशभर में अब तक 1218 लोगों की मौत हो चुकी है और 9950 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में प्रतिदिन मरीजों की संख्या में पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी देखि जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment