न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस तेजी के साथ अपना पैर पसार रहा हैं। जिससे लोगों में डर बना हुआ हैं। लोगो काफी परेशान नजर आ रहे हैं। बिहार सरकार के द्वारा जारी ताजा आंकड़े के अनुसार राजधानी पटना के NMCH में शुक्रवार को कोरोना से तीसरी मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन हो गयी है. साथ ही साथ कोरोना की रफ़्तार में कमी नहीं आ रही हैं।
राज्य में शुक्रवार को 41 नए कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर 466 हो गई हैं। मुंगेर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 95 हैं तो वहीं रोहतास में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 52 हैं। बिहार के ये दो जिलों में कोरोना बेकाबू होता जा रहा हैं।
वहीं बात अगर राजधानी पटना की करें तो यहां मरीजों की संख्या 44 हो गई हैं। पटना को रेड जोन में रखा गया हैं तथा इस जिले की सीमाएं भी सील कर दे गयी हैं। आपको बता दें की बिहार के 38 जिलों में से पांच जिले रेड जोन में शामिल हैं. वहीं, 20 जिले ऑरेंज तो 13 जिले ग्रीन जोन में हैं. इन जोन में लगातार बदलाव भी हो रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment