न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। लेकिन सभी लोग आईएएस अफसर नहीं बन पाते हैं। आज इसी विषय में UPSC के एक रिपोट के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उस राज्य के बारे में जिस राज्य के लोग सबसे ज्यादा आईएएस अफसर हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आपको बता दें की वर्तमान समय में देश को सबसे ज्यादा आईएएस उत्तर प्रदेश से मिले है। लेकिन एक आंकड़े के मुताबिक पूरे देश में कुल 4925 अधिकारियों में 462 अकेले बिहार से ही है। इसका मतलब है कि देश में 9.38 प्रतिशत टॉप ब्यूरोक्रेट्स बिहारी ही है। आईएएस अफसर देने के लिस्ट में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर हैं। जबकि बिहार दूसरे नंबर पर हैं।
पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड देखें तो बिहार से आईएएस अधिकारियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2007 से 2016 के बीच देश भर से चुने गए कुल 1664 आईएएस अधिकारियों में से बिहार से 125 (7.51 प्रतिशत) शामिल हुए। हालांकि यह बढ़ोतरी अभी बिहार से कुल आईएएस अधिकारियों की संख्या में कम है।

0 comments:
Post a Comment