न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार ने 3 मई के बाद पूरे देश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया हैं। लेकिन बिहार के लोगों में इस बात की चिंता बनी हुई हैं की 3 मई के बाद किस जिले में कितनी छूट मिलेगी। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बिहार के सभी जेलों के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अगर आप बिहार के पांच जिले मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया जिले में रहते हैं तो इस जिले में आपको कोई छूट नहीं मिलेगी। क्यों की ये जिला रेड जोन में हैं। यहां लॉकडाउन पहले की तरह जारी रहेगा। पाबंदियां भी लागू रहेगी।
वहीं अगर आप नालंदा, कैमूर, सिवान, गोपालगंज, भागलपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, अरवल, सारण, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया जिले में रहने वाले हैं तो ये जिला ऑरेंज जोन में हैं। यहां आपको एक पैसेंजर व ड्राइवर के साथ कैब संचालन की अनुमति रहेगी।
लेकिन अगर आप पूर्वी चंपारण, अरवल, सारण, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया में रहते हैं तो आपको यहां कुछ शर्तों के साथ छूट मिल सकती हैं। लेकिन यहां भी मॉल, सिनेमा हॉल, मॉल, जिम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि बंद रहेंगे।

0 comments:
Post a Comment