बिहार बोर्ड से 10वीं पास किए है, ऑनलाइन लें 12वीं में एडमिशन

न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार बोर्ड से 10वीं पास किये हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की 8 जुलाई से आप ऑनलाइन के द्वारा 12वीं में एडमिशन ले सकते हैं। बिहार बोर्ड ने इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं तथा नोटिफिकेशन भी जारी किया हैं। 
कैसे करें अप्लाई। 
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र 8 जुलाई से बिहार बोर्ड एप्लीकेशन प्रोसेस को Online Facilitation System for Students (OFSS) के जरिए कर सकते हैं। 

आपको बता दें की एडमिशन के लिए छात्रों को ई-मेल और मोबाइल नंबर की जरुरत पड़ेगी। जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड से कक्षा 10वीं पास की है, उन्हें अपना रोल नंबर, रोल कोड और जन्म तिथि प्रदान करनी होगी। इसे ऑनलाइन जमा करना होगा। 

आवेदन करते समय आप 20 स्कूल-कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं। आ रही खबर के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बोर्ड 10वीं परीक्षा में आये मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। इसे आप OFSS की वेबसाइट पर देख सकेंगे। 

0 comments:

Post a Comment