युद्ध हुआ तो चीन में घुसकर तबाही मचाएगा बिहार, जानिए पूरी बात

न्यूज डेस्क: गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन की सेनाएं आमने सामने हैं। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा हैं। चीन जहां सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा हैं तो वहीं भारतीय सेना भी सीमा पर आक्रामक हो गई हैं। 
खबर के मुताबिक भारतीय सेना के साथ साथ भारतीय वायुसेना सेना भी अपने फाइटर जेट के साथ सीमा की निगरानी कर रहा हैं। रक्षा मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर रह चुके पूर्व ग्रुप कैप्टन अरविंद कुमार सिंह के अनुसार चीन से युद्ध की स्थिति में बिहार के पटना जिले में स्थित बिहटा एयरफोर्स स्टेशन को एक्टिव किया जा सकता हैं। ये स्टेशन युद्ध में चीन को सबक सीखा सकता हैं। 

दरअसल बिहटा एयर फोर्स स्टेशन लगभग 40 किलोमीटर यानी करीब 900 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें भारतीय वायु सेना के उच्च रैंक के अधिकारी रहते हैं। यहां से फाइटर जेट उड़ान भर सकता है और मिनटों में चीन की सीमा में घुसकर तबाही मचा सकता है। यह एयरफोर्स स्टेशन युद्ध में सबसे कारगर साबित होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहटा स्टेशन में बहुत सारे जहाजों में एक साथ रीफ्यूलिंग की भी कैपिसिटी है जो भीषण युद्ध की स्थिति में एयरफोर्स के लिए बेहद अहम होगा। यहां से भारतीय वायुसेना के सुखोई, मिग और मिराज जैसे फाइटर जेट उड़न भरकर चीन को बर्बाद कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment