न्यूज डेस्क: बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर बिहार सरकार सख्त हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने यूडायस प्रपत्र जमा नहीं करने को लेकर सख्त नाराजगी जतायी है तथा उनपर कारवाई करने की भी बात कहीं गयी हैं।
दरअसल बिहार के प्राइवेट स्कूलों से यूडायस प्रपत्र यानि की विद्यालय का पूरा विवरण मांगा गया था। लेकिन 134 प्राइवेट स्कूलों ने स्कूल से संबंधित विवरण जमा नहीं कराया हैं। जिसको लेकर विभाग कारवाई कर सकती हैं। और उनका मान्यता भी रद्द हो सकता हैं।
आपको बता दें की बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा है कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा 24 घंटे के अंदर यू डायस प्रपत्र संबंधित प्रखंड कार्यालय में जमा नहीं किया गया तो स्कूल के स्वीकृति रद्द करने के साथ-साथ यू डायस कोड भी रद्द करने की अनुशंसा कर दी जाएगी। सरकार ने इन स्कूलों में 24 घंटा का समय दिया हैं।

0 comments:
Post a Comment