न्यूज डेस्क: बिहार में प्रतिदिन कोरोना का विस्फोट हो रहा हैं। जिससे बिहार की स्थिति दिन प्रति दिन बिगड़ती जा रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार में फिर 1625 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य विभाग ने दी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 1625 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31691 हो गई है। इसतरह से कोरोना वायरस बिहार में अनकंट्रोल होता जा रहा हैं। इससे राज्य में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिर्फ पटना में कोरोना के आज 307 नए मरीज मिले हैं। यहां पर कोरोना कंट्रोल नहींं हो पा रहा है। वहीं बिहार के गया में 119 नए मरीज मिले हैं। जिससे यहां हड़कंप मच गया हैं। ऐसा पहली बार हुआ हैं की गया में एक दिन में इतने मरीज मिले हैं।
0 comments:
Post a Comment