न्यूज डेस्क: सावन माह आज से शुरू हो गया हैं। इस माह में लोग भगवान शिव की आराधना करते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण कभी-कभी उन्हें शिव का सानिध्य प्राप्त नहीं हो पाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे 6 ऐसे काम के बारे में जो काम आप सावन माह में ना करें। इससे शास्त्रों में अशुभ माना जाता हैं।
1. शास्त्रों के अनुसार श्रावण माह में शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता हैं तथा इससे इंसान को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ता हैं।
2. सावन माह में कांसे के बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए। इससे इंसान के जीवन में दरिद्रता आती हैं। साथ ही साथ धन की हानि होती हैं।
3. अगर आप सावन माह में शिव जी की पूजा करते हैं तो आप पूजा के समय में शिवलिंग पर हल्दी न चढ़ाएं। इसे अशुभ माना जाता हैं।
4. शास्त्रों के मुताबिक सावन के महीने में दूध का सेवन अच्छा नहीं होता है। आप भगवान शिव पर इसे चढ़ा सकते हैं।
5.अगर आप सावन माह में व्रत रखते हैं तो आपको दिन के समय नहीं सोना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता हैं और व्रत का फल नहीं मिलता हैं।
6 .आपको बता दें की सावन के महीने में बैंगन नहीं खाना चाहिए। बैंगन को अशुद्ध माना गया है। इसे खाने से इंसान के जीवन में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं।

0 comments:
Post a Comment