न्यूज डेस्क: बिहार के हाईस्कूल में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों को बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। क्यों की बिहार शिक्षा विभाग राज्य में जिलेवार तरीकों से पदों का आकलन कर रहा हैं। बहुत जल्द भर्ती के लिए नोटिश जारी किया जा सकता हैं।
खबर के मुताबिक जुलाई से ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। आपको बता दें की शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 33916 माध्यमिक शिक्षकों के पद की स्वीकृति पहले ही कैबिनेट से ले ली है। इसकी तैयारी जोरों से चल रही हैं। टीचर बनने की चाहत रखने वाले लोग इसपर नजर बनाएं रखें।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि विधानसभा चुनाव के पहले बहाली के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन विभिन्न नियोजन इकाइयों में ले लिया जाए। इसके लिए सभी अधिकारीयों को सूचित कर दिया गया हैं।
शिक्षा विभाग ने कहा है की हाईस्कूल में शिक्षकों की भर्ती के लिए बीएड के साथ ही एसटीईटी उत्तीर्ण होना जरुरी हैं तभी आप आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पूरी नोटिफिकेशन बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment