2020 में नहीं होंगे स्नातक और पीजी के एग्जाम, सीधे किया जाएगा प्रमोट

न्यूज डेस्क: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ने लगा हैं। जिससे केंद्र के साथ साथ राज्य सरकार की टेंशन भी बढ़ गई हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर राजस्थान से आ रही हैं।  यहां स्नातक और पीजी का एग्जाम नहीं होगा। छात्रों को सीधे प्रमोट कर दिया जाएगा। 
आ रही जानकारी के मुताबिक सीएम ने उच्च शिक्षा विभाग के साथ बैठक के दौरान फैसला लिया कि इस साल  2020 में स्नातक और पीजी की परीक्षाएं रद्द की जाएंगी। साथ ही साथ सभी कॉलेज के छात्रों को आगे प्रमोट कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा की अगली कक्षाओं में प्रमोट होने वाले विद्यार्थियों के अंकों का निर्धारण भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी होने वाले दिशा निर्देशों के आधार पर किया जाएगा। इसका पालन राजस्थान के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में होगा। 

आपको बता दें की सीएम अशोक गहलोत के निवास पर हुई इस बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव राजीव स्वरूप, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य, उच्च शिक्षा सचिव शुचि शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त महेन्द्र सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इन सभी के साथ हुए बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया हैं।  

0 comments:

Post a Comment