बिहार सरकार में मचा हड़कंप, सीएम नीतीश का होगा कोरोना टेस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों तक पहुंच गया हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर पटना से आ रही हैं की बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाएं गए हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं। 
खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी और विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी समेत कई प्रमुख लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। ताकि किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना करना ना पढ़ें। 

आपको बता दें की सीएम नीतीश सहित कुछ लोग बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के संपर्क में आये थे। अवधेश नारायण सिंह और उनके परिवार के 5 सदस्यों के साथ साथ उनके पीएस और 4 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिसके बाद इन लोगों का सैंपल लिया गया हैं। साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक एक जुलाई को बिहार विधान परिषद में नये विधान पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह था। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय चौधरी समेत बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार मौजूद थे। साथ ही साथ अवधेश नारायण सिंह भी शामिल थे। जिनमे कोरोना की पुष्टि हुई हैं।

0 comments:

Post a Comment