डाकघर में खोलें बिटिया का खाता, 21 साल होने पर मिलेंगे 66 लाख रुपये

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में लोग अपनी बिटिया की शादी और पढ़ाई को लेकर चिंतित रहते हैं। इनकी चिंता को दूर करने के लिए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना लेकर आई हैं। इस योजना में अगर आप खाता खुलवाते हैं तो 21 साल होने पर आपकी बिटिया को 66 लाख रुपये मिलेगें। इससे आप उसकी पढ़ाई से लेकर शादी तक कर सकते हैं। 
आप सुकन्या समृद्धि योजना का खाता डाकघर में खुलवा सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक में भी इस खाता के बारे में पता कर सकते हैं। क्यों की सरकार ने अधिकतर बैंकों को यह खोलने के लिए अधिकृत किया हुआ है। आप यहां जा कर पता करें। 

मिली जानकारी के मुताबिक एक अकाउंट में एक वित्तीय वर्ष में आप अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपये और कम से कम 250 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। आपको बता दें की सुकन्या समृद्धि योजना में  7.6 फीसद की दर से इस समय ब्याज मिल रहा है। 

खबर के मुताबिक 21 साल तक यह रकम ब्याज के साथ बढ़कर करीब 64 लाख रुपए हो जाएगा। सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाला ब्याज सरकार हर तिमाही में तय करती है। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी डाकघर या बैंक में जा कर पता कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment