न्यूज डेस्क: बिहार सरकार सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए बड़ा फैसला लेने जा रही हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक राज्य में सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालय के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन के बदले राशि और अनाज दोनों का लाभ मिलेगा। साथ ही साथ उन्हें पैसा भी दिया जाएगा।
खबर के मुताबिक मई, जून एवं जुलाई के पहली से पांचवीं तक के हर छात्र को 8 किलो ग्राम खाद्यान्न और 358 रुपए जबकि वर्ग छह से आठ तक के प्रति विद्यार्थी को 12 किलोग्राम खाद्यान्न और 536 रुपए दिया जाएगा। इन्हे बहुत जल्द ये राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए बिहार सरकार ने आदेश जारी कर दिया हैं।
आपको बता दें की इस सन्दर्भ में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन ने सभी जिला अधिकारी, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा सभी डीपीओ एमडीएम को निर्देश दिया है की बच्चों को आनाज और पैसे जल्दी उपलब्ध कराएं। अनाज बच्चों के अभिभावकों को दिया जाएगा। साथ ही साथ अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा दी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment