चीन को बिहार में बड़ा झटका, नीतीश ने रद्द किये 2,900 करोड़ का प्रोजेक्ट

न्यूज डेस्क: गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प के बाद भारत में चाइनीज सामान का बहिष्कार तेज हो गया हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की चीन को बिहार में बड़ा झटका मिला हैं। बिहार की नीतीश सरकार ने चीन से किये कई कॉन्ट्रेक्ट्स रद्द कर दिए हैं। 
खबर के मुताबिक 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गैलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। जिसके बाद बिहार में महात्मा गांधी सेतु के साथ बनने जा रहे नए पुल के लिए चुने गए 4 कॉन्ट्रैक्टर्स रद्द कर दिए हैं। 

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्ण परियोजना की पूंजी लागत, जिसमें 5.6 किलोमीटर लंबा पुल, अन्य छोटे पुल, अंडरपास और एक रेल ओवरब्रिज शामिल हैं, अनुमानित रूप से 2,900 करोड़ रुपये से अधिक थी। जिसे रद्द करने का फैसला लिया गया हैं। 

बिहार सरकार ने उन सभी चीनी कंपनियों के भी डेटा मांगा हैं। जिनके प्रोजेक्ट बिहार में चल रहे हैं। सरकार इन प्रोजेक्ट्स को भी रद्द करने का प्लान बना रही हैं। तथा अब भारतीय कंपनियों को कॉन्ट्रेक्ट्स देने की पहल कर रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment