कोरोना के खतरनाक जोन में बिहार, 90 की मौत, 11860 कोरोना पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: बिहार कोरोना के खतरनाक जोन में पहुंच गया हैं। यहां प्रतिदिन सैंकड़ों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं तथा इनकी जिंदगी प्रभावित हो रही हैं। इसी बीच एक खबर आ रही है की बिहार में कोरोना वायरस से 90 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि 11860 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए है। 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक पटना में 12 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जबकि दरभंगा, नालंदा, रोहतास और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही साथ बेगूसराय, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर 4-4 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण से गई हैं। 

आपकों बता दें की बिहार के भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत कोरोना से हुई हैं। इसके साथ ही किशनगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है ,

वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कैमूर, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है। इस तरह से बिहार में कोरोना खतरनाक जोन में पहुंच गया हैं तथा लोगों की जान ले रहा हैं। इससे बिहार के लोगों की चिंता बढ़ गई हैं। 

0 comments:

Post a Comment