बिहार में एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव, पूरे परिवार को किया गया क्वारेंटाइन

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का कहर प्रतिदिन जारी हैं। इस कहर से लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही हैं तथा लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच एक खबर आ रही हैं की बिहार में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया हैं। 
खबर के मुताबिक औरंगाबाद शहर के बराटपुर माेहल्ला के एक ही परिवार के लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं । इन कोरोना मरीजों में 60 वर्षीय वृद्ध, 32 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती व 12 वर्षीय किशोरी शामिल है। प्रशासन इस पूरे परिवार को क्वारेंटाइन करा दिया है। ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सकें। 

आपको बता दें की इस सन्दर्भ के सदर बीडीओ प्रभाकर कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मरीजों के संपर्क चेन  हो खंगाला जा रहा है। जो लोग इनके संपर्क में आये हैं उन सभी का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा तथा उन्हें क्वारेंटाइन करा दिया जाएगा। ताकि कोरोना के इस संक्रमण को ज्यादा लोगों में फैसले से रोका जा सके।

0 comments:

Post a Comment