10वीं पास के लिए 2792 पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की भारतीय रेल ने एक्ट अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 9 जुलाई 

पद का नाम - एक्ट अप्रेंटिस

पदों की संख्या - 2792

योग्यता। 
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास के साथ आईटीआई होनी चाहिए। 

आयु सीमा। 
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 15 से 24 साल के बीच निर्धारित की गई हैं। 

चयन प्रक्रिया। 
इन पदों पर चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए किसी प्रकार की परीक्षा नहीं ली जाएगी। 

आवेदन करने के लिए वेबसाइट लिंक : 
http://apprentice.rrcrecruit.co.in/gen_instructions_er.aspx

0 comments:

Post a Comment