भारत का सबसे युवा राज्य है बिहार, 57.2% आबादी 25 साल से कम उम्र की

न्यूज डेस्क: बिहार भारत का सबसे युवा राज्य हैं। क्यों की यहां की आबादी का 57.2% लोग 25 साल से कम उम्र के हैं। आपको बता दें की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 57.4% पुरुष और 56.9% महिलाओं की उम्र 25 साल से कम है। 
मिली जानकारी के मुताबिक एसआरएस ने हाल ही में इसका रिपोट जारी किया हैं। इस रिपोट के मुताबिक बिहार के बाद उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा राज्य हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर झारखंड है। जहां सबसे ज्यादा युवा लोग रहते हैं। 

एसएसआर की रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार देश की आधी से अधिक आबादी 25 साल या उससे अधिक की हो गयी है। आपको बता दें की युवा आबादी के साथ ही बिहार के साथ साथ देश की लिए चुनौतियां भी बढ़ गयी हैं। 2018 में 25 साल से कम उम्र के लोगों की आबादी 46.9% पायी गयी। इसमें 47.4% पुरुष और 46.3% महिलाएं हैं। 

0 comments:

Post a Comment