5 जुलाई को साल का चौथा ग्रहण, जानें कितने बजे लगेगा चंद्रग्रहण

न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 जुलाई को साल का चौथा ग्रहण लगने वाला हैं। जो बिल्कुल भी शुभ नहीं हैं। इससे इंसान का जीवन प्रभावित हो सकता हैं।  ज्योतिष बताते हैं की यह लगातार तीसरा साल है जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। 
खबर के मुताबिक एक महीने के अंतराल में तीन ग्रहण का पड़ना अशुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ लोगों के जीवन में कई तरह की समस्या उत्पन होती हैं। 

कब लगेगा ग्रहण। 
ज्योतिष के मुताबिक यह ग्रहण सुबह 8 बज कर 54 मिनट में शुरू होगा और 11 बजकर 21 मिनट में समाप्त हो जाएगा, चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटा 43 मिनट और 54 सेकेंड की होगी। इस ग्रहण को आप भारत में नहीं देख सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार इस बार लगने वाला ग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। 

0 comments:

Post a Comment