लॉकडाउन से होगा जनसंख्या विस्फोट, 70 लाख महिलाएं गर्भवती

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगाया गया हैं। जिसका सबसे बड़ा नुकसान महिलाओं को हो रहा हैं। महिलाएं अनचाहे गर्भाधान का शिकार हो सकती हैं। जिससे जनसंख्या विस्फोट हो सकता हैं। 
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की एक रिपोट के मुताबिक लॉकडाउन के कारण प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने से निम्न और मध्यम आय वाले देशों में करीब पांच करोड़ महिलाएं आधुनिक गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल से वंचित रह सकती हैं। जिससे दुनिया में अचानक से जनसंख्या बढ़ सकता हैं और आने वाले समय में कई तरह की समस्या जन्म ले सकती हैं। 

इस रिपोट की मानें तो आने वाले महीनों में अनचाहे गर्भधारण के 70 लाख मामले सामने आ सकते हैं इसको लेकर यूएनएफपीए ने पूरी दुनिया से आगाह किया हैं की वो  गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल के बारे में निम्न वर्ग और मध्यम वर्ग के लोगों को जानकारी दें। यूएनएफपीए ने कहा हैं की कोरोना संकट के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं परिवार नियोजन के साधनों तक पहुंच नहीं पा रही हैं। ऐसे में उनके अनचाहे गर्भधारण का खतरा है।

0 comments:

Post a Comment