न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में लोग यात्रा करने से घबरा रहे हैं। इस संकट के दौर में आप बिना यात्रा किये घर बैठे भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। सावन माह में दर्शन करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे तथा आपको जीवन में मनचाहा फल प्राप्त होगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
शास्त्रों के मुताबिक देश में कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं। पुराणों में ऐसा कहा गया हैं की भगवान शिवजी ने जहां-जहां स्वयं प्रगट हुए उन 12 स्थानों पर स्थित शिवलिंगों को ज्योतिर्लिंगों के रूप में पूजा जाता है। यहां पर भगवान शिव विरजमान रहते हैं और अपने भक्तों की सभी इच्छा को पूर्ण करते हैं।
आप भगवान शिव के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, श्री शैल मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग , महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, बैजनाथ ज्योतिर्लिंग, भीमशंकर ज्योतिर्लिंग, त्रर्यंम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घुमेश्वर ज्योतिर्लिंग, केदारनाथ ज्योतिर्लिंग, विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग और रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग का दर्शन इसके वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment