न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना अपना रूद्र रूप दिखा रहा हैं। इस वायरस के संक्रमण से सैंकड़ों लोग प्रतिदिन संक्रमित हो रहें हैं तथा इससे लोगों की जान भी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक रिपोट के मुताबिक बिहार में अबतक 88 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया हैं।
आ रही खबर के अनुसार शनिवार को जारी पहले अपडेट में कुल 349 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिससे राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 11460 हो गया है। जिनमें 88 मरीजों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई हैं।
बिहार में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने लोगों को मास्क लगाने के सख्त आदेश दिए हैं। बिना मास्क के घर से बाहर ना निकलने की अपील की गई हैं। बता दें कि बिहार में अब तक तक़रीबन 2 लाख 51 हजार 97 सैंपल की जांच हुई है। जिसमें 11460 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं।

0 comments:
Post a Comment