न्यूज डेस्क: LAC पर दादागिरी दिखाने वाले चीनी सेना में हड़कंप मच गया हैं। आ रही खबर के अनुसार भारतीय वायुसेना ने चीन को सबक सिखाने के लिए अपने खतरनाक फाइटर जेट के साथ सीमा पर ऑपरेशन शुरू कर दिया हैं। सेना के इस आक्रामक अंदाज को देखते हुए चीन की हेकड़ी निकल गई हैं।
आपको बता दें की भारतीय वायुसेना ने चीन सीमा के साथ सटे फॉरवर्ड एयरबेस पर युद्धक विमानों का ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस ऑपरेशन से ड्रैगन सेना में हड़कंप मचा हुआ हैं। क्यों की अगर वो भारतीय सीमा में घुसाने की कोशिश किया तो उसे वहीं ढेर कर दिया जाएगा।
जानकार बताते हैं की फॉरवर्ड एयरबेस युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेना के सहयोग से लेकर युद्ध तक का संचालन यहां से किया जाता है। भारतीय वायुसेना के इस आक्रामक अंदाज से ये साफ हो गया हैं की भारत ने चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की प्लानिंग कर रखी हैं।
मीडिया में आ रही खबर के अनुसार शनिवार को सीमा पर फॉरवर्ड एयरबेस के पास फाइटर जेट सुखोई और मिग विमान उड़ते नजर आए। साथ ही साथ भारतीय सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर भी सीमा पर गश्त लगाते हुए दिखाई दिए।

0 comments:
Post a Comment