बिहार में जानलेवा हुआ कोरोना, 97 लोगों की मौत, सरकार की बढ़ी टेंशन

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस जानलेवा बनता जा रहा हैं। इस वायरस के कारण अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिससे बिहार सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं। सरकार इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई तरह के बड़े फैसले कर रही हैं। लेकिन संक्रमण का फैलाव रुकने ला नाम नहीं ले रहा हैं। 
स्वास्थ्य विभाग के एक रिपोट के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 97 हो गया है। इस आंकड़े में लगातार वृद्धि हो सकती हैं। 

आपको बता दें की बिहार में सबसे ज्यादा लोगों की मौत पटना में हुई हैं, यहां 12 लोगों ने दम तोड़ा हैं। वहीं दरभंगा में 7 और समस्तीपुर में 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई हैं। 

इसके आलावा बेगूसराय में 4 लोग। तो वहीं भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई हैं। इसके साथ ही किशनगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है। अररिया,अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कैमूर, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 1-1 मरीजों ने दम तोड़ा हैं। 

0 comments:

Post a Comment