बिहार के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में होगी परीक्षा, सरकार ने दी अनुमति

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी को देखते हुए बिहार के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद हैं। जिसके कारण कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अभी तक परीक्षा नहीं कराई गई हैं। लेकिन गृह मंत्रालय की ओर से बड़ी खबर आ रही हैं की मंत्रालय ने कॉलेज और विश्वविद्यालयों में परीक्षा कराने की अनुमति दे दी हैं। 
आपको बता दें की बिहार सरकार ने स्पष्ट कहा है की उसे केंद्र सरकार के द्वारा जो भी गाइडलाईन मिलती हैं। सरकार उसे अपने राज्य में लागू करेगा। इसलिए बिहार के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में बहुत जल्द परीक्षा कराई जा सकती हैं। 

आ रही खबर के मुताबिक परीक्षाओं के संबंध में यूजीसी और विश्वविद्यालयों के अकादमिक कैलेंडर के दिशा-निर्देशानुसार और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंजूर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सालाना परीक्षाएं अनिवार्य रूप से आयोजित कराई जानी हैं। बहुत जल्द परीक्षा तारीख का एलान किया जा सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment