न्यूज डेस्क: बिहार में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर मौका हैं। क्यों की बिहार के अररिया जिले के 43 आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका के रिक्त 14 व सहायिका के 33 रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन तिथि।
मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक निर्धारित की गई हैं।
आइसीडीएस डीपीओ सीमा रहमान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सेविका व सहायिका के रिक्त कुल 43 पदों के लिये फिलहाल आवेदन लिये जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर 13 जुलाई से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर लें। क्यों की इसके बाद आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए आप जल्दी करें।

0 comments:
Post a Comment