बिहार में कोरोना को लेकर बड़ा फैसला, लागू हुए सख्त नियम

न्यूज डेस्क: बिहार में जिस रफ्तार से कोरोना फ़ैल रहा हैं। उससे बिहार सरकार की नींद उड़ गई हैं। कोरोना के इस रफ़्तार को रोकने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं तथा सख्त नियम भी बनाएं हैं। ताकि कोरोना के इस फैलाव को जल्द से जल्द रोका जा सके। 
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में अगर आप बिना मास्क के गाड़ी चलाते दिखाई दिए तो आप पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही साथ आपकी गाड़ी तीन दिनों के लिए जप्त कर ली जाएगी। इसलिए आप गाड़ी चलाते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। 

बिहार सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रेस्टोरेंट और दुकान में भी बिना मास्क के पाए जाने पर तीन दिन तक दुकान-रेस्टोरेंट बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही साथ दुकानदारों पर कारवाई भी की जाएगी। इतना ही नहीं बिना मास्क लगाए ऑटो चालक पकड़े गए तो ऑटो का परमिट भी रद्द किया जा सकता हैं। 

आपको बता दें की बिहार में मास्क लगाना सुनिश्चित कराने और दुकान, रेस्टोरेंट और ऑटो आदि वाहनों की औचक जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम गठित की जा रही हैं। जो लोगों पर नजर रखेगा तथा बिना मास्क के दिखाई देने वाले लोगों पर कारवाई करेगा। 

0 comments:

Post a Comment