बिहार के इस शहर में लगा 72 घंटे का लॉकडाउन, डीएम ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का कहर जारी हैं। इस कहर को देखते हुए बिहार के एक शहर में 72 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया हैं। आ रही खबर के मुताबिक मधुबनी जिला प्रशासन ने करीब एक महीने के अनलॉक के बाद एक बार फिर से मधुबनी शहर में तीन दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है। यहां 72 घंटे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। 
आपको बता दें की मधुबनी में लगातार कोरोना के नए मामले मिल रहे थे तथा कोरोना की चेन बनती जा रही थी। इसी को देखते हुए डीएम ने लॉकडाउन करने का फैसला लिया हैं। आपको बता दें की इस लॉकडाउन के दौरान सिर्फ मधुबनी शहर में किराना सामान, दूध और दवा की दुकानें ही खुलेंगी साथ ही एंबुलेंस के अलावा बाकी वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदी होगी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मधुबनी में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 470 से अधिक हो चुकी है। यहां तेजी के साथ कोरोना का संक्रमण फ़ैल रहा हैं। पिछले कुछ दिनों में मधुबनी शहर का हार्ट कहे जाने वाले गिलेशन बाजार, भौआड़ा और पुलिस लाइन समेत तमाम शहरी इलाकों में करीब 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन का फैसला किया गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment