बिहार में टीईटी-डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मांग, सरकार ने दिया भरोषा

न्यूज डेस्क: बिहार में 94000 टीचर की बहाली चल रही हैं। लेकिन कुछ दिन पहले एक खबर आई थी की हाईकोर्ट ने बहाली प्रक्रिया पर रोक लगा दी हैं। जिससे आवेदन कर रहे छात्रों को गहरा झटका लगा था। लेकिन फिर सरकार ने साफ किया की आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी। 
इसी बीच बड़ी खबर खबर आ रही हैं की टीईटी-डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने सरकार के बहाली प्रक्रिया को सही समय और शिक्षक नियामवली के तहत पूरी किये जाने की मांग की है। जिसके बाद सरकार ने भरोषा दिलाया हैं की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया समय पर होगी। 

आपको बता दें की टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों  का कहना है कि विगत एक वर्ष से चल रही बहाली प्रक्रिया विभिन्न कारणों से अभी तक पूरी नहीं हो पाई जो की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि हमे अब और परेशानी का सामना करना ना पड़ें। टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की ओर से मो.इमरान ने कहा कि सरकार इस बहाली प्रक्रिया को  शिक्षक नियमावली के अनुसार कराएं ताकि बहाली की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा हो सके।  

0 comments:

Post a Comment