कोरोना वायरस से बिहार का हुआ बुरा हाल, सामने आई चौकाने वाली रिपोट

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस से बुरा हाल हो गया हैं। क्यों की यहां कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। जिससे बिहार सरकार की नींद उड़ गई हैं। एक रिपोट में खुलासा हुआ हैं की पिछले कुछ दिनों में कोरोना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया हैं। राजधानी पटना समेत कई जिलों में कोरोना कहर मचा रहा हैं। जिससे लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही हैं। 
खबर के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11860 हो गई है। साथ ही साथ यहां 90 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई हैं। आपको बता दें की कोरोना के ताजा मामले राज्य के कई जिलों से सामने आए हैं। इसके साथ ही बिहार में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब 3004 हो गई है। जो आने वाले समय के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। 

सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित जिलों में पटना पहले नंबर पर हैं यहां कोरोना मरीजों की संख्या 1087 हैं। वहीं  भागलपुर में 600 कोरोना मरीज हैं। सिवान में 552, बेगूसराय में 543 और मधुबनी में 512  लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यहां लगातार इसकी संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment