न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संकट गहराता जा रहा हैं। जिससे लेकर सरकार चिंतित हैं। इसी बीच खबर आ रही हैं की बिहार में स्कूल-कॉलेज अगस्त तक बंद रखा जाएगा। क्यों की यहां जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा हैं। सरकार स्कूल-कॉलेज खोलने का आदेश नहीं देगी।
खबर के मुताबिक बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंद प्रसाद वर्मा ने स्कूल-कॉलेज को खोलने पर कहा कि फिलहाल राज्य सरकार कोरोना वारयस के खतरे के चलते बिहार में स्कूल और कॉलेज को नहीं खोलने का निर्णय लिया है। जब तक केंद्र सरकार कोई गाइडलाइड नहीं देगी है तब तक स्कूल-कॉलेज नहीं खोले जाएंगे। इसे अगस्त तक बंद रखा जा सकता हैं।
उन्होंने कहा की स्कूल-कॉलेज में एडमिशन का कार्य प्रारम्भ होगा। साथ ही साथ ऑनलाइन के द्वारा क्लास जारी रहेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के आधार पर हमने अभिभावकों से इस बारे में राय मांगी थी लेकिन अभी तक जो रिपोर्ट आई है उसमें ज्यादतर स्कूल कॉलेज को खोलने के पक्ष में नहीं हैं। इसलिए फिलहाल सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
केंद्र सरकार अगर गाइडलाईन जारी करती हैं। इसके बाद बिहार में स्कूल खोलने का निर्णय लिया जाएगा तथा लोगों को इसके बारे में सूचित किया जाएगा। फिलहाल छात्र बिहार दूरदर्शन टीवी पर पढ़ाई जारी रखें और अपना सिलेबस पूरा करें।

0 comments:
Post a Comment