न्यूज डेस्क: नौकरी तलाश कर रहे लोगों के लिए बिहार से बहुत जल्द अच्छी खबर मिलने वाली हैं। क्यों की बिहार सरकार ने बिहार परिवहन विभाग में खाली पड़ें पदों को भरने की मंजूरी दे दी हैं। जिसके बाद बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कैबिनेट की बैठक में 28 एजेंडो पर मुहर लगी हैं। जिसमे से एक एजेंडा परिवहन विभाग ने भर्ती को लेकर हैं। नीतीश कैबिनेट ने फैसला लिया हैं की अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सहित मूल कोटि के 39 पदों व प्रोन्नति के 13 पदों सहित 52 पदों के सृजन की स्वीकृति दी जाएगी। इन खाली पदों पर बहुत जल्द भर्ती किया जाएगा।
वहीं औद्योगिक नियोजन (स्थायी आदेश) नियमावली, 1947 में नियत अवधि नियोजन जोड़ा गया। इससे नए पदों पर नियत अवधि के लिए नियुक्ति हो सकेगी। कैबिनट की मंजूरी के बाद इस विभाग में खाली पड़ें पदों को बहुत जल्द भरा जाएगा।
0 comments:
Post a Comment