बिहार के कॉलेजों में कब होगा यूजी, पीजी का एग्जाम, जानिए पूरी खबर

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। जिसके कारण बिहार के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद हैं। जिससे छात्रों को इस बात की चिंता हैं की उनका एग्जाम कब होगा। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार इस विषय में सभी यूनिवर्सिटी से जानकारी मांगी हैं। 
केंद्र सरकार के गाइडलाईन के मुताबिक 31 जुलाई तक सभी कॉलेज बंद रहेंगे। लेकिन सभी यूनिवर्सिटी को कॉलेज खोलने तथा एग्जाम लेने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आ रही खबर के अनुसार 16 अगस्त के बाद बिहार में यूजी, पीजी का एग्जाम लेने पर विचार किया जा रहा हैं। 

लेकिन जिस रफ्तार से कोरोना का फैलाव हो रहा हैं। उसे देखते हुए कुछ भी कहा नहीं जा सकता हैं। सरकार ने अभी कॉलेज खोलने के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया हैं। जिन लोगों के एग्जाम जुलाई महीने में होने थे उसे रद्द कर दिया गया हैं। वहीं ऑनलाइन के द्वारा कॉलेज में एडमिशन का कार्य शुरू हो सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment