बिहार में किसी भी जमीन का खतियान निकाले ऑनलाइन, जानें पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क: बिहार में किसी भी जमीन का खतियान निकालना चाहते हैं तो अब आपको ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप ऑनलाइन के द्वारा किसी भी जमीन का खतियान निकाल सकते हैं तथा उसके बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। 
आपको बता दें की बिहार भूलेख खतियान देखने के लिए सबसे पहले बिहारभूमि वेब पोर्टल में जाना है। यहां जानें के बाद खतियान पर क्लिक करना होगा। उसमे आपसे कुछ ज़रूरी जानकारी मांगी जाएगी। अगर आप वो जानकारी देते हैं तो आपको खतियान दिखाई देने लगेगा। आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बहुत ही आसान हैं। 

खतियान निकालने के लिए वेबसाइट  http://lrc.bih.nic.in/RoR.aspx पर जाना होगा। यहां से आप खतियान से जुड़ी जानकारी भी ले सकते हैं। आपको बता दें की इसके लिए आपको जिला तहसील एवं मौजा सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद जिस जमीन का खतियान जमाबंदी डाउनलोड करना चाहते है उसका खसरा क्रमांक सेलेक्ट करें। 

0 comments:

Post a Comment