बिहार में जमीन खरीदने से पहले, ऑनलाइन जानें जमीन किसके नाम है

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन का खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रहा हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण बहुत से लोग धोखेधड़ी का भी भी शिकार हो रहे हैं। जिससे उनकी वर्षों की कमाई ख़त्म हो रही हैं। इन चीजों से बचने के लिए बिहार सरकार ने ऑनलाइन वेब पोर्टल बनाया हैं। जहां से आप जान सकते हैं की जो जमीन आप खरीद रहे हैं वो किसके नाम से हैं। 
आपको बता दें की इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार की वेबसाइट में जाकर डिटेल एंटर करना है। यानि जिस जमीन के मालिक का नाम जानना चाहते है उसका खसरा नंबर सेलेक्ट करके सबमिट करना है। उस जमीन के मालिक का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद आप उस मालिक से जमीन खरीद सकते हैं। 

इन चीजों की जानकारी के लिए आप lrc.bih.nic.in वेबसाइट को ओपन करें और यहां से जमीन के मालिक का नाम जानें। इसके बाद जमीन की खरीदारी करें। इससे आप धोधेधड़ी का शिकार नहीं होंगे तथा आपको भविष्य में भी किसी प्रकार के परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।  

0 comments:

Post a Comment