न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच सीमा पर जिस तरह से तनाव बढ़ रहा हैं। उससे युद्ध की स्थिति बनती जा रही हैं। इस स्थिति में चीन दुनिया में अकेला पड़ता जा रहा हैं। तो वहीं भारत को दुनिया के कई ताकतवर देशों का साथ मिल रहा हैं।
बीबीसी की एक रिपोट की मानें तो चीन के साथ हुए तनातनी में भारत को अमेरिका, रूस, इजराइल, ऑस्ट्रेलिया और जापान का साथ मिलता दिखाई दे रहा हैं। अमेरिका और फ़्रांस ने खुले तौर पर कहा हैं की चीन भारत के साथ जो हरकत कर रहा हैं वो किसी भी कीमत पर मान्य नहीं हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने एलान किया हैं की भारत के साथ तनाव बढ़ा कर चीन ने दुनिया को अपना असली चेहरा दिखाया हैं। अब वो समय आ गया हैं की चीन को सबक सिखाया जाए। वहीं इस तनाव में बीच भारत इजराइल से बराक मिसाइल खरीद रहा हैं। जिसके लिए इजराइल भी तैयार हैं।
साथ ही साथ भारत जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर चीन को घेरने की प्लानिंग कर रहा हैं। भारत ने हांगकांग मुद्दे को उछाल कर ये साफ संकेत दे दिया हैं की भारत अब चीन की विस्तारवादी नीतियों का खुलकर विरोध करेगा तथा उसे किसी भी चाल में कामयाब होने नहीं देगा।

0 comments:
Post a Comment