बिहार में शिक्षकों के लिए सेवा शर्त का ड्राफ्ट तैयार, मिल सकेंगी ये सुविधाएं

न्यूज डेस्क: बिहार में नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त का ड्राफ्ट तैयार हो गया हैं। नीतीश कैबिनट की हुई बैठक में इसपर निर्णय लिया गया हैं। इसका लाभ बिहार के 4 लाख नियोजित शिक्षकों को मिलेगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की इससे शिक्षकों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेगी तथा इससे क्या-क्या लाभ होगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
1 .सेवाशर्त मिलने से अब प्रारंभिक शिक्षकों का अपने जिले में तबादला हो सकेगा। अब शिक्षक कहीं भी अपना तबादला करा सकेंगे। 

2 .आपको बता दें की सेवाशर्त मिलने के बाद माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों का तबादला प्रमंडल स्तर पर हो सकेगा। 

3 .बिहार राज्य में नौकरी कर रहे नियोजित शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति मिल सकेगी। इन्हे प्रमोशन का भी लाभ प्राप्त होगा। 

4 .मिली जानकारी के मुताबिक इन नियोजित शिक्षकों को सेवाकाल में अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह एसीपी और प्रोन्नति का लाभ मिल सकेगा। अवकाश की सुविधा बढ़ेगी।

5 .खबर के मुताबिक सेवाशर्त के बाद कई तरह के वैसे भत्ते जो अभी अस्थायी शिक्षकों को मिल रहे हैं उनका भी लाभ मिल सकेगा। इन्हे हर तरह की सरकारी सुविधाएं मिलेगी। 

0 comments:

Post a Comment