न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस के कारण पिछले तीन महीनों से कोचिंग संस्थान बंद हैं। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। छात्र किसी भी एग्जाम की तैयारी अच्छी तरह से नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की सरकार कोचिंग संस्थान खोलने को लेकर चर्चा कर रही हैं।
बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा की इस सन्दर्भ में हमने सभी जिलाधिकारियों से बात की हैं तथा कोचिंग संस्थान खोलने को लेकर जानकारी मांगी हैं। लेकिन जो जानकारी आ रही हैं। उसके अनुसार अभी फिलहाल कुछ दिनों तक इन संस्थानों को बंद रखा जाएगा।
दरअसल बिहार में कोरोना का संकट गहराता जा रहा हैं। इस स्थिति में सरकार कोई रिक्स लेना नहीं चाहती हैं। वहीं गृह मंत्रालय के गाइडलाईन के मुताबिक 31 जुलाई तक सभी संस्थान को बंद रखने का आदेश दिया गया हैं। 31 जुलाई ख़त्म होने के बाद सरकार विचार कर सकती हैं। इसके लिए तैयारी चल रही हैं। साथ ही साथ लोगों से भी राय ली जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment